Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ज़िन्दगी

ज़िन्दगी की विदाई - Departure of Life

ज़िन्दगी की विदाई - सुनने में तो साधारण सा वाक्य लगता है।  पर ज़रा ग़ौर से पढ़िए और सोचिए, इस लाइन के मायने  ही बदल जायेंगे।  क्या कभी आपने ज़िन्दगी को अलविदा कहा है ? अगर हाँ, तो बताइए कि आपको उस वख़्त  कैसा महसूस हुआ ? ज़िन्दगी की विदाई उस वख़्त हो जाती है जब किसी के दिल में किसी के लिए हमदर्दी, करुणा, प्यार और दया का भाव ख़त्म हो जाता है। और सच बात ये है कि आज कल हर कोई सिर्फ आप के बारे में ही सोचता है।  हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी हर ख्वाहिश पूरी होनी चाहिए। दूसरों को इससे क्या नुक्सान होगा, इसकी किसे परवाह।  ऐसे लोगों में मैं भी आता हूँ और शायद आप सब भी।  क्या मैं कोई ग़लत  कह रहा हूँ ? असल मायने में तो ज़िन्दगी की विदाई हो चुकी है और हम सबको इसे बस अलविदा ही कहना है।  मैं तो ज़िन्दगी को अलविदा कह चुका अब देखना ये है की ज़िन्दगी मुझे कब अलविदा कहती है या मेरी ज़िन्दगी की विदाई कब है।  दोस्तो, ज़िन्दगी को ले कर ये है मेरी सोच, और आपकी सोच क्या है? क्या आप भी ज़िन्दगी को मेरे नज़रिए से ही देखते हैं ? आप अपने...

ज़िन्दगी का अंत - Death of Life

क्या आप को पता है की ज़िन्दगी का अंत कब होता है ? आप लोग सोच रहे होंगे कि ये कैसा प्रश्न है जिसका सीधा सा उत्तर है। पर आप ग़लत सोच रहें हैं। क्योंकि मरना ही ज़िन्दगी का अंत नहीं होता। मरने से पहले भी लोग हर दिन मरते है पर असल मायने में मरना तो वो है जो किसी को मरने के बाद भी याद किया जाए।  ज़िन्दगी बहुत छोटी है पर आप उसको बड़ा कर सकते हैं।  कैसे ? यह बहुत आसान है, बस आप को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। हमेशा परमात्मा को याद रखो।  परमात्मा है, इसलिए हम हैं।  हमेशा मुस्कुराते रहो।  कभी कटु वचन मत बोलो।  हमेशा दूसरों की मदत  के लिए आगे आओ।  हमेश अच्छी बाते करो और उन बातों को ही अपने ज़हम में रखो।  कभी दूसरों की बुराई मत करो।  दूसरो की ग़लतियों को नज़र अंदाज़ करो।  कोई छोटा या बड़ा नहीं होता और सबकी इज़्ज़त करो।  अगर आप ये सब बातें हमेश याद रखते हो तो आप हमेशा लोगो के दिलों में रहेंगे और ज़िन्दगी के अंत के बाद भी ज़िंदा रहेंगे।  अब बात करते हैं कि ज़िन्दगी का अंत कब होता है ...